रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने शहर के नवनिर्मित त्रिशूल चौक का निरीक्षण किया और वहां स्थापित भव्य त्रिशूल की प्रशंसा की। कहा कि ऐसे प्रतीक शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने मेयर के विजन की सराहना की। रेखा वर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। कहा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जीत का आधार बनेगा। यहां पुष्कर काला, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.