धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, विशेष संवाददाता निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो जाने से भाजपा ने आनन-फानन में गुरुवार को ही रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी की। रायशुमारी के बाद रात को ही रिपोर्ट जमा करने प्रदेश प्रतिनिधि रांची रवाना हो गए। धनबाद समेत आसपास के निकाय क्षेत्रों में गुरुवार को ही भाजपा ने रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी। अंदरखाने सूचना के अनुसार प्रमंडलीय कमेटी के समक्ष 20 से अधिक दावेदारों ने मेयर पद पर दावा किया था। रायशुमारी में मेयर पद के लिए चार-पांच नाम ही प्रमुखता से आए। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन्हीं चार-पांच नाम पर भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की मुहर लगेगी। धनबाद में रायशुमारी के लिए पूर्वमंत्री रणधीर सिंह को प्रदेश भाजपा की ओर से भेजा गया था। जिन लोगों की राय ली गई, उनमें जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.