रांची, अप्रैल 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह दिन केवल एक राजनीतिक दल के गठन का प्रतीक नहीं है, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों पर हुए हमलों की भी याद दिलाता है। भाजपा ने अपनी स्थापना के मूल सिद्धांतों राष्ट्रवाद, सुशासन और पारदर्शिता से पूरी तरह से विचलन कर लिया है और उसकी राजनीति केवल विभाजन, ध्रुवीकरण और सत्ता के केंद्रीकरण तक सीमित रह गई है।उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। बेरोजगारी अपने चरम पर है, महंगाई लगातार आम जनता की कमर तोड़ रही है और छोटे व मध्यम वर्ग के व्यवसायी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.