रांची, अप्रैल 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा के नेता तथ्यहीन और भ्रामक बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। बालू से तेल निकालने जैसे जुमले उछालना भाजपा की पुरानी आदत है, ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। पिछले 11 वर्षों में भाजपा की पूरी राजनीति कांग्रेस से शुरू होकर कांग्रेस पर ही खत्म हो जाती है। प्रधानमंत्री से लेकर प्रखंड स्तर तक के नेताओं को सिर्फ कांग्रेस को कोसने का प्रशिक्षण दिया गया है। जो पार्टी खुद बालू माफिया, कोयला माफिया और खनन माफिया को संरक्षण देने के आरोपों से घिरी रही है, उसे आज हर जगह माफिया ही नजर आता है। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू राजनीतिक शुचिता के प्रतीक हैं और उनके द्वारा उठाए गए सवाल जनता के हित में हैं। भाजपा को उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.