भाजपा की रणनीति बैठक में कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
कन्नौज, जून 5 -- तालग्राम, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मंडल तालग्राम की बैठक शुक्रवार को क्षेत्र के अमोलर गांव में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव संपर्क कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में टिफिन भोज, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.