रामपुर, मई 7 -- भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन स्वार नगर मंडल भाजपा कार्यालय पर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री अमृता रंधावा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अमृता रंधावा ने कहा कि स्वार नगर मंडल के 18 सेक्टर संयोजकों, प्रभारियों, मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को अपने-अपने बूथ पर मेहनत कर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- बूथ सत्यापन से शक्ति मंडल की मजबूती पर हुई चर्...