नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से की विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग---------------- -चार फरवरी के हंगामे पर लोस अध्यक्ष को लिखी चिठ्ठी --------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सदन में चार फरवरी को हुए हंगामे को लेकर विपक्षी सांसदों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इन महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि चार फरवरी को कुछ विपक्षी सदस्य सत्ता पक्ष की बेंचों की ओर गए, मेज पर चढ़े और प्रधानमंत्री की सीट पर कब्जा कर घोर अपराध किया था। पत्र में महिला सांसदों ने कहा कि लोकसभा परिसर में चार फरवरी को घटनाक्रम ने चिंताजनक मोड़ ले लिया था और हालात गंभीर व अप्रिय परिणामों की ओर जा सकते थे। उन्होंने कहा कि यह भा...