भाजपा की महिला मोर्चा ने सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया
पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी पर सपा सांसद से नाराज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा पदाधिकारी और सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में लामबंद होकर पैदल पहुंची महिलाओं का कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सपा सांसद से माफी मांगने की मांग को उठाया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा की अगुवाई में महिला पदाधिकारी का बड़ा दल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी दफ्तर के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। तेज धूप में महिला कार्यकर्ताओं सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा। धरना प्रदर्शन के दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, अनिता जोशी, रेखा परिहार, डॉ दलजीत कौर समेत तमाम महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.