बस्ती, जुलाई 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा का पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ हुए बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसकी सफलता में बूथ अध्यक्षों की भूमिका पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में बूथ अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है। बूथ अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं से बातचीत, बूथ आधारित योजनाओं तथा संगठनिक सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण प्रोग्राम में भाग लिया। सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने प्रमाणपत्र को अपडेट किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बूथ सम्मेलन में '2027' फतह का संकल्प बस्ती सदर विधानसभा का बूथ सम्मेलन पंडित अटल...