चतरा, जून 6 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शनिवार को बजरंगबली मंदिर यज्ञशाला परिसर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने किया। कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और केंद्र ...