देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 7 से 14 मार्च तक चलाया जाएगा। महाअभियान के अंतर्गत क्षेत्र के औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी संतराज यादव और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की।जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि सात सत्रों में चलने वाल इस प्रशिक्षण महा अभियान में पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां और कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष भूपें...