सिमडेगा, फरवरी 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्वँ मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बजट की प्रमुख घोषणाओं और उससे आमजन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है तथा विकास को नई गति देने वाला साबित होगा। बैठक के दौरान सोशल मीडिया को सशक्त माध्यम मानते हुए कार्यकर्ताओं के लिए विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...