जहानाबाद, सितम्बर 7 -- काको, निज संवाददाता। भाजपा काको उत्तरी मंडल की बैठक सोमवार को मंडल कार्यालय में अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मंटू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनसंघ के वरिष्ठ नेता स्व. जोहन राम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत पंचायत और गांव स्तर पर 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: सेवा संकल्प अभियान को ले बीजेपी की हुई बैठक फोटो- 07 सितम्बर जेहाना- 03 कैप्शन- काको स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में सोमवार...