रांची, मार्च 21 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। भाजपा जोन्हा मंडल की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष बसंत सुंडी के अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराने पर जोर दिया गया। संगठन के विस्तार और विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर चर्चा की गई। मौके पर महेंद्र महतो, युवराज साहू, बाबूलाल बड़ाईक, रामदास बेदिया, प्रभुदयाल शर्मा, रतनलाल दुबे, निरंजन रजवार, करमसिंह बेदिया, हरेंद्र बेदिया रामदयाल बेदिया, निरंजन रजवार, लक्ष्मी नारायण रजवार, जगन्नाथ शाही, भानु भोगता, बिनोद भोगता, अर्जुन बेदिया आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.