भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन
कन्नौज, मई 31 -- कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को विधानसभा कन्नौज की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असीम अरुण ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.