सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा जिला इकाई द्वारा एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी करने तथा आगामी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर परिणामकारी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया और ठोस रणनीति तय की गई। बैठक में कहा गया कि भाजपा अब केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर स्तर पर परिणाम देने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरने को तैयार है। संगठन प्रभारी बबन गुप्ता ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को मिशन मानकर कार्य करे, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। उन्होंने सभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ परिणाम देने का आह्वान किया। अशोक बड...