भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर
बिजनौर, जून 14 -- भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला मासिक बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने की और संचालन जिला महामंत्री नरेश भाटी ने किया। मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करना बेहद जरूरी है। सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य ध्येय है। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी ऊर्जा के साथ क्षेत्र में जुटने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार का दिया मंत्र क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.