सिमडेगा, जुलाई 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा की मासिक बैठक जोराम-अरानी शक्ति केंद्र में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ धरातल पर उतारने का आह्वान किया। उन्होंने ...