कोडरमा, मार्च 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की ओर से रविवार को मंडल अध्यक्ष सुनील भारती के बेहराडीह स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के नए विस्तार को लेकर विस्तृत एवं गहन चर्चा की गई। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के निर्धारण, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष सुनील भारती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.