कोडरमा, मार्च 31 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । जयनगर मंडल अंतर्गत पावर हाउस डंडाडीह स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करना था। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी देवनारायण मोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जयनगर मंडल अध्यक्ष महावीर यादव ने की, जबकि संचालन मंडल प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद मोदी द्वारा किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 4 अप्रैल 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक जयनगर मंडल में आयोजित किया जाएगा। बैठक में हीरामन राणा, रामकिशून यादव, सुनील सिंह, मुंशी साव, खीरू साव, होरिल यादव, रामधनी पंडित, महादेव यादव, सरजू साव, वीरेंद्र साव, जगदीश साव सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.