सिमडेगा, मई 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक पुरी की अगुवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक में 29 एवं 30 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार एवं अंत्योदय की भावना भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की पहचान है। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति, राष्ट्रहित के विषयों एवं सेवा और समर्पण की भावना से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वि...