घाटशिला, मई 10 -- घाटशिला। भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय की अध्यक्षता में मऊभंडार स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में मंडल के प्रभारी साकेत अग्रवाल एवं पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी, जनसमस्याओं के समाधान तथा आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में नेताओं ने कहा कि भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनी। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को आम लोगों तक पहुंचाने तथा झारखंड सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखने की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं...