बागपत, जून 7 -- चांदीनगर। रटौल नगर पंचायत कार्यालय पर रविवार को भाजपा की मासिक बैठक हुई। इसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन हाजी मुंतजिर ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए ढेरों योजनाएं चलाई हुई है। जिनका लाभ लाखों करोड़ों लोगों को मिल रहा है। मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री अजय शर्मा ने बताया कि 5 जून से 21 जून जिलेभर में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने खेकड़ा में 14 जून से 16 जून तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। नवीण प्रधान, नरेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष मंजीत, दीपक शर्मा, सुनील दीक्षित, मोनू, वकील सभासद, मीनू त्यागी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जु...