लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- भाजपा कार्यालय पर स्नातक निर्वाचन व शिक्षक निर्वाचन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अमित सिंह रहे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण। इन्हें हम सेमीफाइनल चुनाव की तरह ले रहे क्योंकि प्रत्याशी की हार का प्रभाव कार्यकर्ता व पार्टी दोनों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सजगह होकर इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लें। मतदाताओं के बीच जाकर मतदान के लिए जागरूक करें और भाजपा की नीतियां व सरकार के कामकाज के बारे में बताएं। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को जो भी पार्टी द्वारा निर्देश दिए जाते हैं वह पूरी तरह से उम्मीद पर खरे उतरते हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिक्षक-स्नातक चु...