भाजपा की बैठक में आक्रोश रैली की सफलता पर चर्चा
दुमका, सितम्बर 8 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल मलूटी में भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और पार्टी कार्यकर्ताओं को उन कार्यक्रमों को धरातल पर सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के विधानसभा प्रभारी परितोष सोरेन और मंडल प्रभारी सुभाशीष चटर्जी की मौजूदगी में राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य के युवाओं और छात्रों के हक की आवाज बुलंद करना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है, जिसके लिए संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु 8 सितंबर को दुमका में आयोजित होने वाली विशाल आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.