गोंडा, मई 24 -- करनैलगंज, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से रविवार को मंडल क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन समय माता मंदिर परिसर में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किया गया। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में मंडल प्रभारी आशीष तिवारी, सेक्टर प्रभारी मुकेश वैश्य, सेक्टर संयोजक मोहित सिंह, अनोखेलाल मोदनवाल, चंद्रशेखर गोस्वामी और अनिल गुप्त सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। हीरापुर कमियार, नारायनपुर मांझा और पिपरी समेत विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक, पन्ना प्रमुख एवं समिति सदस्यों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- शक्ति केंद्र के जरिए विजय पताका फहराने का जोश भरा कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और केंद्र व प...