भाजपा की बीएलए-2 बैठक पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली पर विपक्षी स्वर तेज
जमशेदपुर, जून 16 -- भाजपा कदमा मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने बीएलए-2 की बैठक के आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बीएलए-2 की बैठक मंडल स्तर पर होने के बजाय जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कदमा, सोनारी, बिष्टूपुर और साकची पश्चिम मंडलों को मिलाकर संयुक्त रूप से सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित की जा रही है, जो प्रदेश संगठन के निर्देशों के विपरीत है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन चार मंडलों में कुल 180 बूथ हैं, जबकि बैठक स्थल की क्षमता मात्र 80 से 100 लोगों की है। उन्होंने इसे केवल औपचारिकता पूरी करने का प्रयास बताया। साथ ही दावा किया गया कि कदमा मंडल के 40 बीएलए-2 पहले ही सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं और नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के साथ काम करने में असमर्थता जता चुके हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अन्य विधानसभाओं में बैठकें मंडल स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.