नई दिल्ली, मई 4 -- देश के पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भारतीय राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदल दी है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के अभेद्य किले का ढहा दिया, वहीं तमिलनाडु की सत्ता में अभिनेता विजय की धमाकेदार एंट्री ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के समीकरणों को पूरी तरह पलट दिया। असम में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर पार्टी की जमीनी पकड़ को और पुख्ता किया है। उधर, केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ की सत्ता में वापसी से देश के नक्शे से वामपंथी सरकारों का पूरी तरह सफाया हो गया है। विधानसभा चुनावों के परिणाम देश की राजनीति को लंबे समय तक प्रभावित करने वाले रहेंगे। पांच विधानसभाओं में सबसे अहम रहे पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा ने यहां दो सौ सीट का आंकड़ा पार करते हुए न केवल तृणमूल कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त कर दिया, स...