लखनऊ, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल के रुझानों में जहां बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जिसके बाद कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। वहीं असम में भी रुझानों में बीजेपी की सरकारी बनती दिख रही है। पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार तय मानी जा रही है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास विधानसभा चुनावों के परिणामों में फिर झलका है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन की सफलता इसी विश्वास का प्रमाण है। सीएम ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के "नया भारत-विकसित भारत" के संकल्प को नई गति द...