लखनऊ, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

भाजपा पर अखिलेश यादव के आरोप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा की प्रीपेड पार्टियों से हमें सावधान रहना है। इनका ओटीपी भी कहीं और से आता है। माइक, लाउडस्पीकर किसी और दल के होते हैं। इनका सोशल मीडिया कोई और चलाता है। ये डोरी से चलते हैं। डोरी खत्म खेल खत्म। अखिलेश ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा वोट पाने के लिए पार्टी को कारपोरेट हाउस की तरह चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव जीतने के लिए हेराफेरी, धांधली और चोरी करनी पड़ रही है, पूरा प्रशासन लगाना पड़ रहा है। एआईआर के बहाने वोट काट दिया। चुनाव में समय नहीं बचा है। एसएसआर किया जा रहा है। जिस दिन विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी, उसी दिन भाजपा हार जाएगी।

चु...