हरिद्वार, अप्रैल 16 -- यूथ कांग्रेस ने चंद्राचार्य चौक पर गुरुवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के बयान की कड़ी निंदा की और उनसे महिला अपराध को लेकर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांगने की मांग की है। जिला महासचिव सार्थक ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में उत्तराखंड में महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपराध को कम करने की बजाय भाजपा संगठन में बैठे पदाधिकारी विवादित बयान दे रहे हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की प्रदेश महामंत्री खुद महिला होते हुए भी महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहीं हैं। इस सरकार के राज में उनका बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविश भटीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.