भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में देवरिया को मिली खास तरजीह
देवरिया, जून 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। भाजपा की प्रदेश कमेटी में देवरिया को खास तवज्जो मिली है। जिले के रहने वाले दो भाजपा नेताओं को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद मिला है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रजनी पांडेय को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। बरहज विकास खंड के मोहरा निवासी कामेश्वर सिंह 1980 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इसके बाद 1985 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बने और 1996 में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री बने। वे 2012 में भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व 2016 में भाजपा के प्रदेश मंत्री बने। इसके बाद 2021 से लगातार भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं। गुरुवार को घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.