गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी में महराजगंज से भले ही एक भी चेहरों को शामिल नहीं किया है, लेकिन उनकी टीम में गोरखपुर मंडल से चार चेहरों को जगह मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह को एक बार फिर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मौजूदा समय में पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर संगठन में सक्रिय रजनी पांडेय को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। रजनी गोरखपुर क्षेत्र में इकलौती महिला चेहरा भी हैं। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरी बार आजमगढ़ के हिस्से में गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष का पदप्रदेश कार्यकार...