मुजफ्फर नगर, मई 6 -- मुजफ्फरनगर पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भोपा में भव्य विजय उत्सव मनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।मंडल अध्यक्ष संजय कोरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता भोपा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में एकत्रित हुए। यहाँ पूजा-अर्चना करने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस अवसर पर डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल का जनादेश भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण के विरुद्ध जनता के आक्रोश का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- जीत पर भाजपा ने अबीर गुलाल व मिठाई खिलाकर मनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.