बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी। भाजपाइयों ने बंगाल और असम राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत का जश्न मनाया। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को कारागार राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री सुरेश राही की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की। प्रभारी मंत्री ने भी आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया। भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोष से कार्यालय परिसर गूंज उठा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। यह भी पढ़ें- भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न उन्होंने बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के...