भाजपा की प्रचंड जीत पर बिजनौर में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया 'विजय उत्सव'
बिजनौर, मई 4 -- बिजनौर। देश के विभिन्न राज्यों और खासतौर पर प.बंगाल में भाजपा और एनडीए की शानदार चुनावी सफलता का असर बिजनौर में भी देखने को मिला। सोमवार शाम जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का हुजूम उमड़ पड़ा। पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत और पुडुचेरी में एनडीए को मिले स्पष्ट बहुमत की खुशी में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। नगरपालिका चौराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प की जीत है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उत्सव मनाया उन्होंने कहा कि पश्चिम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.