भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
जहानाबाद, मई 5 -- कुर्था, निज संवाददाता बंगाल असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर बाजार में मंगलवार को विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोतीपुर बाजार में लड्डू भी बांटे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में निकाले गये विजय जुलूस में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसिंहासन सिंह, रामाशीष दास, नंदकिशोर प्रसाद, पांचू सिंह, श्याम बिहारी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुये। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार में घूम-घूम कर मिठाइयां बांटी और इस जीत को लोकतंत्र की जीत करार दिया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी के आतंक से त्रस्त लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा पर अपना आस्था व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.