रांची, मई 4 -- खूंटी, संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद खूंटी जिले में उत्सव का माहौल रहा। सोमवार शाम प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और जिलाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भगत सिंह चौक व नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई व झालमुड़ी बांटकर खुशी जताई। इसके बाद नेताजी चौक से विजय जुलूस निकाला गया, जो डाक बंगला रोड होते हुए भगत सिंह चौक तक पहुंचकर वापस नेताजी चौक पर समाप्त हुआ। जुलूस में कार्यकर्ता ताशा की धुन पर नाचते-गाते और नारेबाजी करते नजर आए। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की जीत है। यह भी पढ़ें- बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर तोरपा में जश्न वहीं जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने इसे ऐतिहासिक बताते ह...