रुद्रप्रयाग, अगस्त 14 -- रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में रोचक मुकाबले में भाजपा की पूनम कठैत ने एक मत से जीत दर्ज की है। इस जीत से भाजपा अत्यधिक उत्साहित है। दोनों विधायकों की मौजूदगी में नव निर्वाचित अध्यक्ष ने नगर में समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला। सुबह निर्धारित समय के अनुसार कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच सुबह साढ़े दस बजे कांग्रेस के 9 सदस्य वोट देने पहुंचे। पुलिस सुरक्षा के बीच सभी 9 सदस्यों ने बारी-बारी मतदान किया। जबकि इसके कुछ ही देर में भाजपा के एक सदस्य वोट देने पहुंचे। दोपहर डेढ़ बजे भाजपा के 8 और सदस्य वोट देने पहुंचे। इसके बाद सभी सदस्यों ने मतदान किया। इधर, बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट मतदान कक्ष से 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.