बुलंदशहर, फरवरी 26 -- पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यशाला आज शुक्रवार को बुलंदशहर में आयोजित होगी। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यशाला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यशाला स्थल शांतिदीप रिसोर्ट में व्यवस्था में लगे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी से अवगत कराया। कार्यशाला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित जिले के पदाधिकारी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले क्षेत्र, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यशाला मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.