अमरोहा, अप्रैल 13 -- गजरौला। अखिल भारतीय जाट महासभा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम शहर के चौपला स्थित अखिल भारतीय जाट महासभा जिला उपाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। कहा कि भाजपा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है जबकि दूसरी सरकारों में योजनाओं का लाभ अमीरों को ही मिलता था। उन्होंने योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह, मुन्नू सिंह, जागेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, नामित सभासद गुरुवचन सिद्धू, चौधरी करन सिंह, पूर्व सभासद तेजपाल सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- हर व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.