मैनपुरी, सितम्बर 19 -- भाजपा के बृज क्षेत्र मंत्री बनने के बाद अपने पैतृक गांव तिलियानी पहुंचे डॉ. वीरेंद्र शाक्य का कार्यकर्ताओं और शाक्य समाज ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कस्बा नवीगंज स्थित बुद्ध विहार मंदिर परिसर में भी उनका भव्य स्वागत हुआ, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध को नमन किया। जनसभा में डॉ. वीरेंद्र शाक्य ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी समस्या हो, मुझे बताएं। समाधान का हरसंभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन मजबूत करने और पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री भूपेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप चौहान, अज्जू धाकरे, मोहित शाक्य, विजय सिंह, आलोक शाक्य, प्रवेश शाक्य, सुरजीत सिंह, विवेक कुमार, विशाल शाक्य, बृजेश कुमार, अश्वनी शाक्य, मुकेश शाक्य, मुकेश कश्यप, सचिन शाक्य, ...