भाजपा की नीतियां आदिवासी विरोधी : कांग्रेस
रांची, जून 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान को भ्रामक, हकीकत से परे और आदिवासियों की आंखों में धूल झोंकने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आदिवासियों के आस्था स्थल पर जाना केवल एक चुनावी स्टंट और इवेंट मैनेजमेंट का हिस्सा है, जबकि धरातल पर भाजपा की नीतियां हमेशा से आदिवासी विरोधी रही हैं। अगर मोदी सरकार आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं के प्रति इतनी ही गंभीर है, तो झारखंड विधानसभा से पारित कर भेजे गए सरना आदिवासी धर्म कोड को केंद्र सरकार अब तक दबाकर क्यों बैठी है?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.