रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भमरौआ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी की विजय की कामना की। हरीश गंगवार ने कहा कि सभी पदाधिकारी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्हें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, कुंवर बहादुर राजपूत, विवेक रूहेला, विकास दीक्षित, पारूल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, करतार सिंह लोधी, संतोष सिंह खैरा, दीपक गुप्ता, पवन कुमार, श्वेता शर्मा, श्रेया मदन, ओमप्रकाश लोधी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...