गोड्डा, जुलाई 5 -- गोडडा प्रतिनिधि। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित चोरी एवं हेराफेरी के आरोपों को गंभीर बताते हुए भाजपा पर जमकर भड़ास निकाला। यह भी पढ़ें- गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर अयोध्या कूच की घोषणाजांच की मांग उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय एसआईटी जांच तथा पूर्ण पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों भारतीयों की आस्था से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने सीधा भाजपा पर आरोप लगाया कि छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और राज्य, दोनों जगह भाजपा की सरकार है, तब ऐसी घटना कैसे हुई। इसमें सरासर बीजेपी का हाथ है और उनकी नजर अयोध्या की जमीन और खजाने पर है。 यह भी पढ़ें- दान ...