गुड़गांव, अगस्त 17 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित की गई नई राष्ट्रीय टीम एवं पदाधिकारियों की सूची में हरियाणा के अरुण यादव को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण यादव को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में सोशल मीडिया सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। शैक्षणिक रूप से एमबीए और एलएलबी की डिग्री धारक अरुण यादव के पास कॉर्पोरेट और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मर्सर कंसल्टिंग और एऑन हेविट जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में सेवाएं दी हैं。 यह भी पढ़ें- नितिन नवीन की टीम में अमित मालवीय नहीं, BJP के नए सोशल मीडिया हेड दीपक म्हस्के बनेआरएसएस से शुरू हुआ संगठनात्मक सफर अरुण यादव ने वर्ष 2012 में गुरुग्राम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़क...