नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिल्ली से जुड़े कई नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी है। कुल दस नेताओं को अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा दो नामों को लेकर हो रही है, जिनमें लेखक एवं विचारक राम माधव की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर टीम में वापसी और आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक की राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर एंट्री शामिल है। यह भी पढ़ें- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, दिल्ली से 10 नेताओं के नाम; जानें किसे-क्या जिम्मेदारी?महामंत्री और संगठनात्मक कार्य दिल्ली से नाता रखने वाले बीएल संतोष को महामंत्री (संगठन) और सुनील बंसल को महामंत्री के पद पर बरकरार रखा ग...