नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में तेलंगाना के किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है। अब इस पर गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की टीम में तेलंगाना बीजेपी को एक भी पद नहीं दिया गया है और इस कदम पर नेताओं को आत्ममंथन करने की जरूरत है। साथ ही टी राजा ने पार्टी में वापसी के संकेत भी दिए हैं। बता दें कि टी राजा ने 2025 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की नई टीम की घोषणा होने के बाद टी राजा सिंह ने एक वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कहा है कि पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी थीं और इन नेताओं ने अच्छा काम भी किया। लेकिन इस बार पार्टी की नई टीम में तेलंगाना से किसी नेता को जगह नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मौजूदा...