भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
मऊ, सितम्बर 7 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोरखपुर क्षेत्र की घोषित नई टीम में जनपद मऊ के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने के बाद उनके जनपद में प्रथम आगमन पर भुजौटी स्थित एक प्लाजा में भव्य स्वागत समारोह एवं 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला एवं अंगवस्त्र से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.