नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस की एक याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिका आरोप लगाया गया था कि भाजपा की नंदीग्राम उपचुनाव उम्मीदवार हसीरानी रथ के हलफनामे में बताई गई उम्र और स्कूल छोड़ने के साल में अंतर है। कोर्ट ने यह भी कहा कि 6 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के नतीजों पर इस याचिका का कोई असर नहीं पड़ेगा। याचिका में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावा किया कि रथ के हलफनामे में उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा बताई गई है, जबकि उन्होंने 10वीं कक्षा पास करने का साल 1965 बताया है, जिससे उम्र में अंतर दिखता है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस उम्मीदवार की अर्जी पर हुई सुनवाई भारत निर्वाचन आयोग ने दावा किया कि कांग्रेस को यह मामला उठाने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उन्हें किसी उम्मीदवार की उम्मीदवारी की जांच के ब...